अयोध्या। यूपी अयोध्या राम मंदिर में दर्शन को जाना हर जन का दिल से सपना है इसी कड़ी में कई बड़ी राजनैतिक हस्तियां अभी तक वहां पहुंचकर भगवान्रा श्रीराम का आशीर्वाद ले चुकीं हैं और अब भगवन राम के दर्शन करने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया आज अयोध्या पहुँच रहे हैं। जहां पर वह रामलला के दर्शन करेंगे। इस खबर की जानकारी उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा है कि “आज रामलला के दर्शन करने जा रहा हूं,अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जनता की खुशहाली की सत्ता का ऐसा मानक स्थापित किया कि राम राज आज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा माना जाता है। प्रभु चरणों में यही विनती है कि हमारे विचारों को भगवन हमेशा पवित्र बनाए रखें।राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने रविवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा मजबूत है। विधानसभा चुनाव में पार्टी का मुख्य मुद्दा भाजपा का राष्ट्रवाद बनाम आप का राष्ट्रवाद होगा।
उन्होंने साथ ही ये भी कहा है कि भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति की काट इसी नीति के जरिए की जा सकती है। उन्होंने वर्तमान सराकर पर भी निशाना बोलै है और कहा कि इसके लिए उन्होंने योगी सरकार को लगातार निशाना बनाने की रणनीति अपनाई है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजनीति का मुख्य केंद्र रहे अयोध्या की तरफ भी अपना रुख कर लिया है

