सुरक्षाबलों ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़े छह चाइनीज ग्रेनेड

जम्मू : देश के वीर सैनिक हमेशा ही भारत की सीमा पर नापाक इरादों से हमले करने की साजिश करने वाले आतंकियों के इरादे चूर करते आए हैं। इसी कड़ी में एक और साजिश को आज सुरक्षाबलों ने आज भी नाकाम किया गया है,आज श्रीनगर के बेमिना इलाके में रेत के बैग में रखे गए छह ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। इसके मद्देनज़र इलाके में सुरक्षा और चाकचौबंद की गई है। जो ग्रेनेड पकडे गए है वो सभी चीन में बने हुए हैं। जवानों की सूझबूझ से बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है। पुलिस ने सभी ग्रेनेड अपने पास जब्त कर लिए हैं। 
दूसरी तरफ. कश्मीर में हाईब्रिड आतंकियों की के होने की खबर ने सुरक्षाबलों को और भी चौकन्ना कर दिया है। सुरक्षाबलों के लिए यह नई चुनौती है। स्लीपर सेल की तरह के ये पार्ट टाइम आतंकी निहत्थों को निशाना बना रहे हैं। कश्मीर में हाल ही में हुईं नेताओं व पुलिसकर्मियों की हत्याओं में हाइब्रिड आतंकी शामिल थे। इन पार्टटाइम हाईब्रिड आतंकियों को ट्रैक करने में दिक्कतें आती हैं क्योंकि ये वारदात को अंजाम देने के बाद अपने सामान्य कामकाज में लग जाते हैं।अब सभी आतंकी गतिविधियों पर पूरी नज़र रखी जा रही है। हाईब्रिड आतंकीयो की बात करें तो ये वो आतंकी कहे जाते हैं जो सुरक्षाबलों की सूची में नहीं हैं। ये सभी स्लीपर सेल की तरह ही इन युवाओं को पार्ट टाइम आतंकी बनाया गया है। इन्हें बरगलाकर इस तरह का कट्टरपंथी बनाया जाता है कि हैंडलर की ओर से सौंपे गए टास्क के तहत हमले कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *