देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी,6 लाख 68 हज़ार नकली नोटों के साथ महिला समेत एक अन्य आरोपी हुआ गिरफ्तार 

देहरादून: देहरादून के कैलानी गेट चकराता में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसके चलते चेकिंग अभियान के चलते एक ब्रेजा कार को रोक, कार सवार पुरूष व महिला की तलाशी की गई तो पुलिस को दोनों के पास से  2 हजार के लाखों रुपये के नकली नोटों के साथ फर्जी नॉट बरामद हुए। हैं गिरफ्तारी भी कर ली गई है। पुलिस पूछताछ में निकलकर आया है कि अभियुक्तगण आपस में दोस्त हैं इनके द्वारा पूर्व में भी कुछ महीने पहले नकली नोटों को दुकानदारों मॉल आदि में चलाते थे।

इन्ही नकली नोटों को चलाने के उद्देश्य से  ये लोग चकराता क्षेत्रान्तर्गत आये थे। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गुणों को पुलिस द्वारा नकली नोटों के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन ब्रेजा कार के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणों का मकसद नकली नोटों को असली के रूप में चलाकर मोटा मुनाफा कमाने की थी। जब नकली नोटों कहाँ और किस से लाने हेतु पूछा गया तो कहा कि साहब दिल्ली से लाते है।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का ब्यौरा –

1- बहार अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी B146/10 स्ट्रीट न0-20 सुभाष मौहल्ला नजदीक डीटीसी डिपो नार्थ गौडा गढी मेहू भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली उम्र-51 वर्ष करीब

2-अभियुक्ता प्रेमलता पुत्री स्व0 सूरत सिंह निवासी 5 श्रीराम रोड़ अलीपुर रोड़ सिविल लाईन मेट्रो स्टेशन के पास सिविल लाइन्स उत्तरी दिल्ली उम्र-42 वर्ष करीब

अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

बरामदगी माल-
1- 334 नकली नोट 2000रूपये के कुल 6,68,000रूपये (छ: लाख अड्सठ हजार रूपये मात्र )
2- 148 असली नोट 500रूपये ,200रूपये,100रूपये 50रूपये के कुल 80,020रूपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *