देहरादून : गौरतलब है कि हाल ही में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने अपने से इस्तीफ़ा दिया जिसके बाद उत्तराखंड के नए राज्यपाल के तौर पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को पदभार दिया गया। राज्यपाल बनने के बाद आज दिन मंगलवार को वो प्रदेश की राजधानी देहरादून पहुंचें। जहाँ वो कल दिन बुधवार को सुबह 10.45 बजे राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगें। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ को दिलाएंगे। राजभवन में उनकी शपथ के लिए सभी ख़ास तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
नए राज्यपाल गुरमीत सिंह चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने बताया है कि नए राज्यपाल आज मंगलवार को देहरादून पहुँच चुके हैं। और कल राजभवन में राजयपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगें।
राज्यपाल के सचिव ने इस बात की सूचना साँझा की है कि निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सोमवार दोपहर दो बजे देहरादून से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले राजभवन में भारतीय सेना की कोर मराठा बटालियन की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। जबकि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें सलामी दी।
राजधानी देहरादून पहुँचे नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,कल पद की लेंगें शपथ

