प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल से दिल्ली के लिए देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। यह मध्यप्रदेश में पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई है। पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े नौ बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर राज्यपाल एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। पीएम मोदी आज भोपाल दौरे पर आए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदेभारत ट्रेन की सौगात दी। पीएम ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल मौजूद रहे। ये ट्रेन भोपाल से दिल्ली के बीच चलेगी। ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी शनिवार को ट्रेन नहीं चलेगी।
पीएम ने एमपी से वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

