सभी जानतें है कि कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनाई गई निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब हलचल की है धमाल चारों तरफ रहा। वर्ल्डवाइड 337 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली यह फिल्म, अपने रिलीज के बाद से ही दुनिया भर में ये मामला काफी गरम रहा। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत यह फिल्म एक बार फिर विवादों में घिर गई है। खबर आ रही है कि विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सिंगापुर में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
शशि थरूर ने भाजपा पर कसा तंज
सिंगापुर में बैन होने की खबर सामने आने के बाद तिरुवंतपुरम से सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर भाजपा और विवेक अग्निहोत्री पर तंज कसा है। शशि थरूर ने एक रिपोर्ट का स्क्रिनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘जिस फिल्म को भारत की सत्ताधारी पार्टी द्वारा प्रचारित किया जा रहा था, उसको सिंगापुर में प्रतिबंधित कर दिया गया है।’
विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रया शशि थरूर की प्रतिक्रिया पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी =तीखी बात कहते हुए कहा है कि थरूर बेवकूफ है,और प्रिय शशि थरूर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंगापुर दुनिया का सबसे प्रतिगामी सेंसर है। इसने ‘द लास्ट टेम्पटेशंस ऑफ जीसस क्राइस्ट’ पर भी प्रतिबंध लगा दिया ,यहां तक कि एक रोमांटिक फिल्म ‘द लीला होटल फाइल्स’ पर प्रतिबंध लगाया गया। कृपया कश्मीरी हिंदू नरसंहार का मजाक बनाना बंद करें।

