स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन,देश में शोक की लहर

मुंबई : देश की महान गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है। उन्हें 11 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। और उसके बाद उनकी हालत में सुधार भी हुआ था। इसके बाद पिछले शनिवार को उन्हें दोबारा वेटिंलेटर में शिफ्ट में कर दिया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनका निमोनिया का भी इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद देश बॉलीवुड ,राजनीति और उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं।बता दें कि लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में तीन सप्ताह से आईसीयू में भर्ती थी।अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक़, लता मंगेशकर ने सुबह 8:12 बजे अंतिम सांस ली। मुंबई के शिवाजी पार्क में उनके लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
लता मंगेशकर के निधन का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।और उनके जाने से देश स्तब्ध और दुखी है। कई राजनेताओं, खिलाड़ियों, बॉलीवुड और टेलीविजन सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक प्रकट किया है। वहीं उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर यादों को ताजा कर रहे हैं। और उनके द्वारा गाये गए गीत वायरल हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेशकर को श्रद्धाजंलि अर्पित की और ट्वीट किया कि मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। मैंने उनके परिजनों से बात की और संवेदना व्यक्त की। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और अपने श्री चरणों में स्थान दें।