चीतों का कुनबा बढ़ा,नामीबिया से आई मादा ने दिया चार को जन्म 

मध्यप्रदेश से खुशखबरी है,कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है जहां मादा चीता और चारों नन्हे मेहमान दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। एक विशेष टीम नए मेहमानों और मादा चीता का खास ख्याल रखने में लगी है। चीता संरक्षण परियोजना में शामिल अधिकारियों ने नये मेहमानों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि शावकों का जन्म एक अच्छा संकेत है और कूनो नेशनल पार्क में चीते अपने नए जगह पर अच्छी तरह बढ़ने में अग्रसर हैं। 
भारत की वन्यजीव आबादी में चीतों के पुन: प्रवेश के लिए एक उपयुक्त आवास के रूप में बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि देश के पीएम मोदी ने अपने 72वें जन्मदिवस के मौके पर एमपी के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को छोड़ा था, जिनमें पांच नर और तीन मादा चीता शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *