नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज नई दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरे वनडे में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 बराबरी कर ली है
। अब भारतीय टीम तीसरे वनडे मुकाबले में जीत कर सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 सीरीज हार वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। मैच के ताज़ा स्कोर की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका को 43 के स्कोर पर चौथा झटका लग गया है।16वें ओवर में शाहबाज अहमद ने एडेन मार्कराम को पवेलियन भेज दिया. मार्कराम 19 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए।

