कुलगाम : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आज आतंकवादियों ने फिर गैर कश्मीरियों की पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई , जिनमे 2 लोगों की मौत हो गई और एक आदमी घायल हुआ है। गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पूरे इलाक़े की घेराबंदी कर ली है और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन गैर कश्मीरियों पर आतंकवादियों ने गोली चलाई वह बिहार के रहने वाले थे। जांच में जुटी पुलिस ने उनकी पहचान बताई है जिनमे राजा ऋषिदेव और , जोगिंदर ऋषिदेव की मौके पर ही मौत हो गई है और चुनचुन ऋषिदेव हमलें में गंभीर रूप से घायल हुआ है।
वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से बात करके इस घटना पर चिंता जतायी है और आतंकी हमले में मारे गये लोगों के घरवालों को २-२ लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।गौरतलब है कि बीते दो दिनों में जम्मू कश्मीर में यह गैर कश्मीरियों पर तीसरा हमला है , कल शनिवार को भी ऐसे ही हमले में में गैर कश्मीरियों को निशाना बनाया गया था और 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, लेकिन उनका निशाना जम्मू कश्मीर के बाहर के मजदूर थे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया है , पिछले नौ दिनों में अलग-अलग मुठभेड़ों में 13 आतंकवादी मारे गए हैं, जिससे आतंकवादी बौखला गये हैं और गैर कश्मीरियों को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर रहे हैं।

