जम्मू-कश्मीर श्रीनगर से आतंकी हमले की खबर है। अभी कुछ ही देर पहले श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर मार दिया है। आंतरिक खबरों के अनुसार,इनकी पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर लगातार गोलीबारी कर उन्हें घायल किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।
श्रीनगर के स्कूल में आतंकी हमला,फायरिंग कर दो शिक्षकों को मारा

