राहुल बोले -‘जिनता सच बोलूंगा, उतना आक्रमण होगा

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जहां बीते दिन संसद से गरमाए हुए बाहर निकले,और आज शुक्रवार को महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले राहुल ने प्रेसवार्ता आयोजित की । उन्होंने कहा, देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। राहुल ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, आज देश में सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें जेल में डाला गया है।

हमें संसद में बहस नहीं करने दी जा रही। राहुल गांधी ने आज प्रेसकॉन्फेंस में कहा कि जब हमारी सरकार थी तब केंद्रीय एजेंसियां और अन्य संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष होती थीं। इन्हीं के सहारे विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी एजेंसियों और संस्थाओं को अपने कब्जे में किया है। राहुल ने परिवार का इतिहास स्मरण करते हुए कहा कि “देश में हिंदू-मुसलमान को बांटा जाता है, तब हमें दर्द होता है। महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, तब हमें दर्द होता है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई सौहार्द के लिए है। 

राहुल ने कहा –राहुल ने प्रेसकॉन्फेंस में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि “मैं जितना सच बोलता जाऊंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। मैं अपना काम करूंगा, महंगाई पर बात करूंगा, बेरोजगारी पर बात करूंगा। जितना इन सबके खिलाफ बोलूंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। ये सिर्फ हमारे लिए नहीं है। सभी के साथ है, जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे केंद्रीय एजेंसियों से डराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *