जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला,एक की मौत

शोपियां : जम्मू-कश्मीर से ख़बर आ रही है कि यहां एक बार फिर कश्मीरी पंडितों पर हमला हुआ है। यहां के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी है। कश्मीर जोन पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि साऊथ कश्मीर के इलाके में चौधरी गुंड के समीप आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण पर अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाक़े को सील कर दिया गया है। और सुरक्षा बलों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कश्मीर ज़ोन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी संगठन ने इस हत्या की ज़िम्मेदारी नहीं ली है , लेकिन हम जनता से अपील करते हैं कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और आतंकियों के बारें में कोई भी जानकारी मिलती है तो निकटतम पुलिस चौकी में जाकर तुरंत सूचना दें।