जेपी सेतु से टकराया सीएम नीतीश कुमार का स्टीमर,हुए चोटिल

पटना : राजधानी पटना से सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। नीतीश कुमार आज पटना के छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। निरिक्षण के सीएम का स्टीमर जेपी सेतु पुल से टकरा गया। इससे सीएम नीतीश कुमार भी चोटिल हो गए।
सीएम के स्टीमर का सेतु से टकराना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। वहीं, इस मामले को लेकर पटना जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री को ज़्यादा चोट नहीं आई है। स्टीमर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह सेतु से टकरा गया , जिसके बाद इस स्टीमर को आनन-फानन में बदला गया। बता दें कि हर साल छठ से पहले मुख्यमंत्री 2 से 3 बार तक गंगा घाटों का निरीक्षण करते हैं। इसकी सीएम खुद मॉनिटरिंग करते हैं। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पटना के नासरीगंज घाट, पटना सिटी घाट, भद्र घाट, महेंद्रु घाट सहित कई घाटों का आज निरीक्षण किए. सीएम नीतीश कुमार छठ पर्व की तैयारी को लेकर घाटों का जायजा लिए. घाटों पर सुगम रास्ता, लाइट, साफ- सफाई और जलस्तर को लेकर निरीक्षण किए. इसको लेकर अधिकारियों को पूजा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई निर्देश भी दिए।