तोते की शिकायत थाने पहुंची,क्या है मामला ?

मुंबई : महाराष्ट्र के पुणे में अजीबोग़रीब मामला सामने आया जिसे पढ़कर आप हसेंगे भी और हैरान भी होंगें। पुणे में एक यहां एक 72 वर्षीय बुजुर्ग ने एक तोते के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी और वजह थी तोते का सीटी बजाना, बुजुर्ग ने शिकायत में लिखा कि वह जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तोता उनको देखकर सीटी बजाता है। इसके बाद पुलिस ने तोते के मालिक को थाने बुलाकर इसपर चेतावनी भी दे डाली।  

पुलिस से प्राप्त इस मामले पर जानकारी के चलते पुणे के शिवाजी नगर की महात्मा गांधी कॉलोनी में रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग के घर के सामने व्यक्ति ने तोता पाला जो तोता हर वक्त सीटियां बजाता रहता है, वह जब भी बाहर निकलते हैं, वह सीटी मारता है। बुजुर्ग ने बताया कि जब उन्होंने इसकी शिकायत तोते के मालिक से की तो, वह उन्हीं के साथ बहस करने लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तोते के मालिक को चेतावनी दे दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *