अयोध्या : अयोध्या में रामलला के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। राम कथा की शुरुआत हो गई है वहीं आगामी 14 जनवरी से 24 मार्च तक होने वालेसांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश-विदेश के लगभग पांच हजार कलाकार आने वाले हैं। जो कि यहाँ उत्सव को और मनमोहक बनाएँगे। उनके ठहरने बैठने की व्यवस्था में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है जिसके लिए संस्कृति विभाग यहां दस करोड़ रुपये से टेंट सिटी बनाएगा। विभाग ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी दे दी है।इस टेंट सिटी में रोज लगभग पांच सौ लोगों के ठहरने की उत्तम व्यवस्थाए भी होंगी। यहां कलाकारों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराइ जा रही हैं।
कब से कब तक होंगे कार्यक्रम –

