देहरादून : : ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है दिन पर दिन ठिठुरन बनी हुई है। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन था। पूरा दिन कोहरा छाया रहा, और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस भी कम था। 12 दिन से ठंड ने कहर बना हुआ है और बीते मंगलवार को भी पूरा दिन कोहरा था। बीते दिन बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई। गलन भरी ठंड होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आज मौसम के रिपोर्ट की मानें तो, आगामी दिनों में बारिश होने के बाद ही मौसम में थोड़ा परिवर्तन आएगा। अन्यथा ठंड बढ़ती जाएगी।
कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन…बारिश के आसार-घटेगा तापमान

