उज्जैन : चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर होने वाली नगर पूजा का शुरुआत करने के उदेश्य से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव रविंद्र पुरी महाराज ने आज बुधवार सुबह 24 खंबा स्थित माता महामाया और माता महालाया का पूजन किया और वहां नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के साथ माता का शर्द्धा भाव के साथ पूजा करके माता को मदिरा का भोग लगाया। माता के पूजन अर्चन और महाआरती के बाद ही शहर के अन्य 40 से अधिक मंदिरों में पूजा अर्चना की गई और हज़ारों भक्त साथ रहे।
इस पूजा का आयोजन वर्षो से होता है –
प्रति वर्ष यहां चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर उज्जैन में नगर पूजा का आयोजन होता है और नगर पूजा को अखाड़ा परिषद द्वारा किया आयोजित होत्या है। कुंवार मास में कलेक्टर माता का पूजन अर्चन कर उन्हें मदिरा का भोग अर्पित करते हैं। अनादिकाल से चली आ रही इस अनोखी परम्परा की शुरुआत अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने किया और माँ को मदिरा का भोग लगाया नगर के विकास और सुख की कामना की।अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता गोविंद सोलंकी ने बताया कि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी द्वारा चैत्र नवरात्र में वर्षों से नगर पूजा का आयोजन किया जा रहा है। अखाड़े के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी महाराज इस पूजा अर्चना के लिए ही मंगलवार को उज्जैन पहुंचे थे।
यहां माँ को पिलायीं जाती है मदिरा,27 किमी तक बहेगी धार

