ग़ाज़ियाबाद में भी पिटबुल डॉग का हमला ,बच्चे के लगे 150 टाके 

गाजियाबाद :  यूपी गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 से बड़े हादसे की खबर ने सभी अभिभावकों के साथ साथ जनता को भी दहला दिया है। यहां सोसाइटी के पार्क में खेल रहे 10 वरिषीय बच्चे कुश त्यागी पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अचानक से आकर हमला बोल दिया। कुश की लगभग ढाई घंटे सर्जरी चली, जिसमें उसे 150 टांके लगाए गए। वह तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहा। कुत्ते के हमले का वीडियो वायरल होने पर बृहस्पतिवार को नगर निगम ने कुत्ते के मालिक संजय नगर निवासी ललित त्यागी पर पांच हजार का जुर्माना लगा दिया। कुश के पिता सचिन त्यागी ने बताया कि तीन सितंबर को ललित की बेटी कुत्ते को टहला रही थी। वह उससे छूटकर भाग गया और कुश पर हमला कर दिया।

लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते से कुश को छुड़ाया।  गाजियाबाद में कुत्ते के हमले का सात दिन में यह तीसरा मामला है। इससे पहले राजनगर एक्सटेंशन में लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया था। पिटबुल बच्ची के हाथ से छूटकर दस सेकेंड तक बच्चे कुश को काटता रहा। हमले में कुश लहूलुहान हो गया और चेहरे से उसका मांस तक निकल आया। उसके गाल, कान और हाथ पर पांच गहरे जख्म हो गए। इन्हें भरने के लिए ढाई घंटे तक सर्जरी चली और 150 टांके लगाए गए। 

सहम गया कुश –सचिन त्यागी ने बताया कि कुश कुत्ते की आवाज से ही डरने लगा है। वह घर में बिस्तर पर लेटा है, लेकिन डर इतना है कि अकेले नहीं रह पा रहा। इतने पर भी अगर बाहर से कुत्ते की आवाज आ जाए तो वह डर जाता है और पास में जो भी बैठा हो, उसे पकड़ लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *