अंकिता मर्डर केस में ट्रायल शुरू,बयान होंगें दर्ज 

कोटद्वार : उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड मामले में कोटद्वार सत्र न्यायालय में आज मंगलवार से ट्रायल शुरू हुआ है। आज पांच गवाहों के बयान दर्ज कराएं जाएंगे। 18 मार्च को कोटद्वार एडीजे कोर्ट में तीनों आरोपियों की पेशी हुई थी। कोर्ट में तीनों आरोपियों पर आरोप तय हुए थे और इस मामलें में साथ ही अंकित और पुलकित की जमानत प्रार्थना पत्र की याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इससे पहले भास्कर की जमानत याचिका भी खारिज हुईं थीं।

ये आरोप लगे –इस मामलें का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर आईपीसी की धारा 302 , 201 , 354  और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ था।दूसरे आरोपी सौरभ भास्कर पर आईपीसी की धारा 302 , 201 और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय हुआ है। तीसरे आरोपी अंकित गुप्ता पर आईपीसी की धारा 302 , 201और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *