नैनीताल। उत्तराखंड युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में नज़र बनाए बैठे युवा अब उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं। आपको बतादें कि संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन के अनुसार लाइब्रेरी असिस्टेंट के 1 पद, जूनियर इंजीनियर के 1 पद, लोअर डिवीजन क्लर्क के 1 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 1 पद, कंसलटेंट फाइनेंसिंग अकाउंट के 1 पद तथा कंसलटेंट एडमिनिस्ट्रेशन के 1 पद हेतु योग्य उम्मीदवारों द्वारा दिनांक 15 मार्च 2022 तक आवेदन करने की तारिख है। इस लिंक पर जाकर आवेदन करें -http://aries.res.in/recruitments/
उत्तराखंड : अनुसंधान संस्थान में निकली नौकरी,ऐसे करें आवेदन

