Breaking : छात्रों के बीच में पथराव, बमबारी भी हुई

प्रयागराज : कर्नलगंज में रात एक बजे के करीब जीएन झा और एस एस एल हॉस्टल के छात्रों के बीच बवाल मच गया। इतना ही नहीं बल्कि जमकर पथराव भी हुआ है। फिर बमबारी हुई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों हॉस्टल के छात्र फरार निकले।मामले में अभी किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बमबाजी और पथराव करने वालों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में नाका चौकी प्रभारी की तरफ से खुद तहरीर देकर लगभग 100 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बलवा बमबाजी के साथ धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *