कार प्रेमियों का इंतज़ार हुआ खत्म,आखिरकार टाटा नेक्सन मैक्स इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी शुरूआती कीमत 17.74 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) है। इस गाड़ी की खासियत इसकी रेंज है, जहां कंपनी 437 किमी रेंज का दावा कर रही है। टाटा नेक्सन ईवी के अपडेटेड मॉडल में कई मुख्य बदलाव किए गए हैं, जिसमें बड़े बैटरी पैक के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है।
Nexon EV Max को दो वेरिएंट्स- XZ+ और XZ+ Lux में पेश किया गया है, जिसमें इंटेंसी-टील, डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट शामिल हैं। जिनकी कीमत क्रमश: 17.74 लाख रुपये से 19.24 लाख रुपये है। 14.54 लाख रुपये से 17.15 लाख रुपये के बीच की लागत वाली नेक्सॉन ईवी की मानक रेंज की तुलना में, मॉडल लगभग अधिक महंगा है। ध्यान दें, कि उपरोक्त सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
फ़ीचर्स=ऑटो डिमिंग IRVM, स्मार्ट वॉच इंटीग्रेशन और एक एयर प्यूरीफायर शामिल हैं।गाड़ी की टॉप स्पीड की बात करें तो, यूजर्स इसे 140 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर चला सकते हैं। कार की इलेक्ट्रिक मोटर 143 पीएस की अधिकतम पावर और 250 एनएम की पीक टॉर्क पैदा करती है।

