नई दिल्ली : मशहूर विमानन कंपनी स्पाइजेट ने आज (सोमवार) को बड़ा ऐलान किया जिसके तहत स्पाइसजेट ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए नई सुविधा प्रदान की है। इसके तहत स्पाइसजेट से यात्रा करने वाले यात्री अब यात्रा टिकटों का भुगतान किस्तों (instalment) में कर पाएंगें। ईएमआई के लिए ग्राहकों के पास तीन, छह और 12 किस्तों का ऑप्शन दिया जा रहा है।
स्पाइसजेट ने इतना ही नहीं बल्कि तीन महीने की ईएमआई पर ब्याज डॉ भी नहीं रखी हैं। विमानन कंपनी ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है और इस नई योजना की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की ईएमआई के विकल्प का लाभ उठा पाएंगें।
विमानन कंपनी की इस योजना के मद्देनज़र कंपनी ने ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पैन नंबर, आधार नंबर या वीआईडी जैसे बुनियादी ब्यौरे देने होंगे और इसे पासवर्ड से कनेक्ट करना जरूरी होगा। इसमें ग्राहकों को अपनी यूपीआई आईडी से पहली ईएमआई का भुगतान करना होगा और बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी से काट ली जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड की डिटेल साँझा नहीं करनी पड़ेगी।

