वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल सीएम की अगुवाई में 25 सितंबर को लंदन रवाना हुआ है। जहां मंगलवार 26, 27 व 28 सितंबर तक रोड शो होगा और बैठक भी की जाएगी , इसके अलावा सभी को निवेशक सम्मेलन का निमंत्रण सीए जाएंगे। लंदन दौरे से पहले सीएम की फ्रांस और स्पेन की दो नामी कंपनियों से पर्यटन सेक्टर में निवेश के लिए मिला जायेगा।
27 सितंबर को बर्मिंघम में डब्ल्यूएमजी वार्बिक मैन्यूफैक्चरिंग ग्रुप के साथ बैठक होगी। दौरे में ब्रिटेन के टूरिज्म सेक्टर से जुड़े बड़े घरानों से भी बातचीत होगी।जर्मन दूतावास के साथ और ब्रिटेन के उद्यमियों के साथ अलग से बैठक की जाएगी।

