केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा उत्तराखंड के परिवारों तक सीधे पहुंच सके इसके लिए उत्तराखंड के सभी परिवारों के अनिवार्य रूप से विशिष्ट पहचान पत्र बनाए जाने के लिए योजना तैयार हुई है।हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना की तरह परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए अधिकारियों की एक टीम हरियाणा विज़िट के लिए जा चुकी है जहाँ जाकर टीम ने अध्यन िया है।
आपको बतादें कि प्रदेश में वर्तमान में 23 लाख परिवार हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक के बाद निर्देेश भी मिल जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा में परिवार पहचान पत्र योजना शुरू हुई है। इसके माध्यम से यह तय किया जा रहा है कि राज्य के हर निवासी को किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिल सके। हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी इस योजना का शुरू किए जाने की तैयारी है। ।

