उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को निधनोपरांत अब पद्म विभूषण दिया जाएगा,जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा यह सम्मान नेता जी के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ग्रहण करने वाले हैं।समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में होगा जहां अखिलेश परिवार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुरस्कार विजेताओं को नामों का एलान हुआ था जहां दिवंगत मुलायम सिंह यादव का भी नाम शामिल था। का भी था। पद्म विभूषण पुरस्कारों में नेता जी के नाम की घोषणा का जहां समाजवादी पार्टी ने स्वागत किया था वहीं उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग भी की। सपा नेताओं ने कहा है कि नेता जी का कद इससे बड़ा है और उन्हें भारत रत्न भी मिलना चाहिए।
मुलायम की पुत्रवधू सांसद डिंपल यादव ने भी कहा था कि नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था। आने वाले समय में हमारी सरकार से मांग रहेगी कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए।

