अफगानिस्तान में तालिबानियो ने सारी हदें पार कर दीं हैं। यहाँ अब 20 साल बाद अमेरिकी सैनिकों की वापसी का तालिबान जश्न मना रहा है। तालिबानी आतंकियों का अफगानिस्तान पर कब्ज़ा भी हो चुका है। अब यहाँ जो भो हो रहा है या होगा सब तालिबान की मर्जी से।
अगर बात करें कि जबसे काबुल की सत्ता गिरी है तब से,कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें आम अफगानी नागरिकों को बुरी तरह सजाड़ेकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने जिसनें सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं,जो ये वीडियो कल से वायरल हुआ है उसमें एक शख्स हेलीकॉप्टर से लटका हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के उपरान्त देखा गया है। काबुल के आसमान में हेलीकॉप्टर उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस हेलीकॉप्टर के नीचे रस्सी से एक आदमी बंधा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने इस शख्स को अमेरिकी सैनिकों की मदद करने की सजा दी है और हेलीकॉप्टर से बांधकर लटकाकर इसे फांसी दे दी गई है। आसमान में इस शख्स को इसलिए घुमाया जा रहा है, जिससे आम अफगानी जान लें कि तालिबान के खिलाफ कोई भी हरकत या आवाज़ उठने की क्या सजा होगी।
कल जबसे ये वीडियो निगाह में आया है लोगो द्वारा इसे खूब देखा जा रहा है लोग डरे हुए भी है।सभी की जुबान पर बस ये है कि ये वीडियों तालिबान की दर्दनाक हुकूमत को बयां कर रहा है, लेकिन अब चौकानें वाले बात ये है कि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही बताई जा रही है। जानिए पूरी वीडियो की सच्चाई — इस वायरल वीडियो की सच्चाई में पत्रकारों द्वारा कहा गया है कि ,हेलीकॉप्टर से लटकने वाले शख्स को कोई सजा नहीं दी गई है बल्कि यह व्यक्ति करीब 100 मीटर ऊपर तालिबान का झंडा लगाने का काम कर रहा है। हेलीकॉप्टर से उसे इसलिए लटकाया गया है, जिससे वह इतनी ऊंचाई तक पहुंच सके। हालांकि, शख्स झंडा लगाने में सफलता नहीं हांसिल कर पाया। स्थानीय पत्रकारों का कहना है झंडा लगाने वाला व्यक्ति भी तालिबानी ही है। शख्स जिस हेलीकॉप्टर से लटका हुआ है, वह अमेरिकी हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक है। एक अमेरिकी पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जिम्मेदार हैं। इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक अफगानी पत्रकार ने लिखा है कि इस तालिबानी शख्स को अमेरिका व यूएई से ही हेलीकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग मिली हुई है। तालिबानी लड़ाकों टक्कर झंडा लगाने की कोशिश कर रहा है।

