प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में राजकीय डिनर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान उद्योग, फैशन और राजनीति जगत की कई हस्तियां भी मौजूद रहीं। शामिल हुईं। वह की समय सारिणी के मुताबिक़,गुरुवार को हुए इस राजकीय डिनर में जहां दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाईं पर ले जाने की बातें हुईं तो मेहमान काफी मस्ती करते नज़र आए। ऐसा ही एक पल उस समय आया, जब डिनर के दौरान अमेरिकी परंपरा के अनुसार टोस्ट सेरेमनी हुई। आमतौर पर टोस्ट में शराब का सेवन होता है। प्रधानमंत्री मोदी चूंकि शराब का सेवन नहीं करते हैं, इसलिए बिना अल्कोहल वाली अदरक से बनी एक तरल को टोस्ट में यूज़ किया।
इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि ‘उनके दादा एंब्रोस फिनेगन कहा करते थे कि अगर आपको टोस्ट करना है और आप अपने गिलास में शराब नहीं चाहते हैं तो आपको बाएं हाथ में गिलास पकड़ना चाहिए। आप सभी को लग रहा होगा कि मैं मजाक कर रहा हूं लेकिन ऐसा नहीं है।
पीएम मोदी का अमेरिका में डिनर रहा मज़ेदार,जमकर लगे ठहाके

