बग्गा की गिरफ्तारी पर बवाल बढ़ा,पंजाब पुलिस का काफिला हरियाणा में रोका 

चंडीगढ़ : आज भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी  से उनके आवास  से गिरफ्त किया गया इस मामलें पर अब नया रूप सामने आया है जिसमें गिरफ्तारी के बाद बग्गा को दिल्ली से मोहाली लाया गया लेकिन इससे पहले हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को नेशनल हाईवे-44 पर कुरुक्षेत्र के गांव खानुपर कोलियां के पास उन्हें रोका । कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल के पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं। पंजाब पुलिस से पूछताछ की जा रही है। इसके आलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 
आपको बतादें कि  दिल्ली भाजपा के नेताओं और बग्गा के परिजनों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब पुलिस के खिलाफ जनकपुरी थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया है और उनके पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर कड़े आरोप लगाते हुए कहा है कि सुबह 10-15 पुलिसकर्मी हमारे घर आए और तजिंदर को घसीटकर बाहर निकाला। जब मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो पुलिस मुझे दूसरे कमरे में ले गई और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा। हमारे घर आए पुलिस कर्मियों ने कहा कि तजिंदर ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। दिल्ली पुलिस को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *