जयपुर : सभी जानतें हैं कि राजस्थान में नए सीएम को लेकर सियासी बवाल जारी है इसी बीच अशोक गहलोत गुट के नेताओं से सोनिया गांधी खासी नाराज हैं। गहलोत गुट के तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शांति धारीवाल मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंचेंगे। ऐसे में डोटासरा और धारीवाल का उनके घर पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। नोटिस को लेकर महेश जोशी ने कहा कि हमने आलाकमान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो, इसका ध्यान रखा। इसके साथ ही जोशी ने मांग की कि मानेसर गए लोगों में से किसी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाए। प्रियंका गांधी थोड़ी देर में सचिन पायलट से मुलाकात कर सकती हैं। सचिन पायलट मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे।आज दिल्ली पहुँच रहे अशोक गहलोत से शांति धारीवाल भी मिलेंगे। वे सीएम के दिल्ली दौरे से पहले मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचेंगे। उनके साथ कुछ विधायक भी साथ रहेंगे।
आज दिल्ली आ रहे गहलोत, शांति धारीवाल भी पहुंचे सीएम हाउस

