मोहन यादव ने ली एमपी सीएम की शपथ, देवड़ा-शुक्ला बने डिप्टी सीएम

भोपाल : उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक मोहन यादव मध्य प्रदेश के सीएम बने हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और राज्यपाल मंगूभाई की मौजूदगी में शपथ ली। इसके अलावा अब मंदसौर के मल्हारगढ़ से विधायक हैं जगदीश देवड़ा, पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहे थे, अब राज्यपाल ने रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री पद के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पिछली सरकार में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के एक महीने पहले मंत्री बने थे , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संतों और कार्यक्रम में उपस्थित जनता के सामने हाथ जोड़कर कार्यक्रम स्थल से रवाना।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आए पहुंचे, तब पीएम के नाम के नारे भी लगे  ,मोदी मोदी के नारों से गूंजा कार्यक्रम। राष्ट्रीय गान के बाद फिर लगे मोदी मोदी के नारे ,मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव वीर राणा ने शपथ ग्रहण की कार्रवाई शुरू की , डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई, अब जगदीश देवड़ा ने डिप्टी सीएम पद के लिए पद और गोपनीता की शपथ ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *