दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीगणेश अच्छा नहीं रहा पहला टी20 बारिश से धुलने के बाद दूसरे टी20 में टीम इंडिया फिर से हार गई। भारतीय टीम के पास अगले साल होने वाले विश्व कप 2024 से पहले सिर्फ कुछ ही टी20 मैच बचे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट सही टीम कॉम्बिनेशन ढूंढने के प्रयास में है। भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट इस सीरीज से आगे के लिए नया प्लान कर रहा है ,दूसरे टी20 में भारत के पास कुछ और खिलाड़ियों को आजमाने का अवसर मिला था। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्होंने पिछली टी20 सीरीज में शानदार खेला लेकिन इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं मिला। फैंस नाराज हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है।इसपर फैन्स अब नाराज़ है क्यूंकि श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टी-20 मैचों के लिए उप-कप्तानरहे थे और रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी लेग स्पिन से प्रभावित किया था।इन्हें बाहर करने से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं में नाराज़गी है। पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है।
IND vs SA: दूसरा टी20 हारी भारतीय टीम, फैंस नाराज़

