संत कबीर नगर : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर बीते दिन रविवार की देर रात मगहर के मोहम्मदपुर कठार में आयोजित शादी समारोह में हमला हुआ जहां उन पर समारोह में ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मंत्री के पीएसओ की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत सात नामजद अभियुक्तों पर केस दर्ज हुआ है। 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार की देर रात मगहर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित शादी समारोह में कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
वहां पर मौजूद समर्थक व सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए। जहां उनका इलाज किया गया। संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव ऊर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, अभिषेक यादव पीएसी सिपाही, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष यादव, दुर्ग विजय यादव एवं कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव के तहरीर पर केस दर्ज किया है।