लखनऊ: भाजपा पार्टी राज्य मंत्री दिनेश खटीकने पार्टी से इस्तीफ़ा देदिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक से रोजाना बातचीत हुई है और वह नाराज बिलकुल नहीं है दिनेश खटीक ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि अगर कोई बात होगी भी, तो बैठकर उसपर चर्चा करके सुलझा लिया जाएगा।
आपको बतादें कि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अभी विपक्ष के पास कोई नया मुद्दा नहीं है तो इस इस्तीफे को ही भुना रही है। यह सब बाते आज प्रेसवार्ता के दौरान कही गयीं है। राज्य मंत्री दिनेश खटीक का पार्टी और सरकार में पूरा सम्मान है। उनकी हर बात को गंभीरता से लिया जाता है। उस पर चर्चा कर ली जाएगी और उसका समाधान निकलेगा। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सपा मुखिया के पास कोई मुद्दा नहीं है। अपने सौ दिनों के कार्यकाल में सरकार ने सफलतापूर्वक तमाम उपलब्धियां दर्ज की हैं। इससे हताश होकर सपा मुखिया मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

