सीएम धामी ने किया कांवड़ियों का भव्य स्वागत सत्कार,पैर धोए-माला अर्पित की 

हरिद्वार : आज सीएम धामी ने कांवड़ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का आदर सत्कार किया। आज सीएम ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया,आज  सीएम धामी हरिद्वार पहुंचे थे। डामकोठी के निकट ओमसेतु गंगा घाट पर सुबह वह कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों के पैर धोकर और उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया। 

इससे पूर्व  जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने डामकोठी के निकट गंगा घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांवड़ मेला हमेशा से दो चरणों में होता है। पहले चरण में यात्रा थोड़ी धीमी रहती है। पंचक समाप्त होने के बाद अब डाक कांवड़ शुरू होगी जिसमें शहर में सबसे अधिक कांवड़िएआएँगे। इसके बाद डाक कांवड़िए पैदल-पैदल हरकी पैड़ी तक गंगाजल भरने जाएंगे और फिर रवाना होंगे।

श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, मेडिकल की सुविधा, कांवड़ पटरी पर पथ प्रकाश की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग दुरुस्त करने और शौचालयों की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं कनखल स्थित बैरागी कैंप में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *