तुनिशा की मौत के बाद घरवालों का ख़ुलासा,कही ये बात

मुंबई : टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने सेट पर ही शनिवार को आत्महत्या कर ली थी और इस मामले में शीजान मोहम्मद खान को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आज मुंबई के वसई कोर्ट में शीजान को पेश किया और फिर अदालत ने उसको 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान तुनिषा केस को लेकर शीजान से गहन पूछताछ करेगी, जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. लेकिन इस बीच, तुनिषा शर्मा के परिवार ने शीजान और उन दोनों के रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं ।
तुनिषा शर्मा के परिवार ने बताया कि तुनिषा प्रेग्नेंट नहीं थीं। शीजान और तुनिषा जब लद्दाख गए थे तब उनकी नजदीकिया बढ़ गई थीं। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थे और इसी वजह से घंटों बातचीत भी किया करते थे। हर दूसरे दिन तुनिषा, शीजान के घर आया-जाया करती थीं। शीजान के घर वाले, मां और बहन उसके लिए कुछ ना कुछ खाने के लिए बनाया करते थे।
तुनिषा के परिवार ने आगे कहा कि 15 दिन पहले तुनिषा को पता चला था कि शीजान की जिंदगी में कोई और भी है, जिसके बाद तुनिषा टूट गई थीं। 16 दिसंबर को तुनिषा को एंजाइटी अटैक आया था, जब वो सेट पर शूटिंग कर रही थीं। जिसके बाद सेट के लोग तुनिषा को बोरिवली के अस्पताल लेकर गए थे।
तुनिशा के सुसाइड के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत शीजान को गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल शीजाण से पूछताछ जारी है ।