पावन धाम आश्रम हरिद्वार के उत्तराधिकारी व महंत स्वामी वेदांत प्रकाश सरस्वती ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत से मुलाकात की। देहरादून स्थित रावत के आवास पर हुई मुलाकात के अवसर पर स्वामी वेदांत ने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत को पंजाब के मोगा स्थित संस्था के गीता भवन आश्रम में आने का न्योता दिया। पूर्व सीएम ने निमंत्रण स्वीकार कर जल्द ही मोगा आने की बात कही।
इस अवसर पर उदासीन अखाड़े के सागर मुनि, कांग्रेस नेता अंशुल श्री कुंज, सुमित तिवारी आदि मौजूद थे।
स्वामी वेदांत प्रकाश ने की हरीश रावत से मुलाकात, मोगा आने का दिया न्यौता

