लखनऊ: देश में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं हैं। लगतार इसके मामलों में उतार चढ़ाव जारी है हालाँकि कुछ दिनों से मामलों में गिरावट दर्ज हुई है। जिसके मद्देनज़र राज्यों में शैक्षिक संसथान भी खोले गए हैं,जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण गिरावट को देखते हुए एक और ऐलान किया है कि अब शादी समारोहों में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकते हैं। यह फैसला प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए लिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।
जिसके तहत सरकार ने इस सम्बन्ध में गाईडलाइन जारी की है उसमें है कि आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर जरूर रखा जाए साथ ही दो गज की दूरी का भी पालन किया जाए। इसके पहले जारी किए गए आदेशों में दुकानों व रेस्टोरेंट के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाए। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 9 मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस 193 रह गए हैं। यूपी में कई जिलों में संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को प्रयागराज, आगरा, झांसी, मेरठ, बुलंदशहर, गाजीपुर, कौशांबी, चित्रकूट और फतेहपुर में एक-एक मरीज मिला है। अब तक प्रदेश में 9 करोड़ 41 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
अब यूपी में शादी समारोह में 50 की जगह 100 लोग हो सकते हैं शामिल : सीएम योगी

