इसलिए हुई सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या, किसने मरवाया ?

गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान के श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी जिसके बाद खुलासे में उनकी हत्या का कारण सामने आया है कि गैंगस्टर आनंदपाल की वर्ष 2017 में मुठभेड़ में हुई मौत के बाद राजपूतों ने प्रदर्शन किया था। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी इस प्रदर्शन में बीच में हट गए थे। यही कारण था। इस कारण ही रोहित गोदारा ने गोगामेड़ी की हत्या करवाई।  शूटर रोहित राठौड़ के खिलाफ गोगामेडी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस बात का रोहित राठौड़ ने बदला लिया है।

ऐसे में रोहित ने नितिन फौजी को साथ लेकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उसके घर में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की थी।दिल्ली पुलिस ने दोनों शूटर समेत तीनों आरोपियों को जयपुर, राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने कहा की  विदेश में बैठे रोहित गोदारा ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *