देहरादून :पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि एक अक्टूबर को है। जिस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पौड़ी जिले में स्थित पीठसैंण पहुँचेंगें। केंद्रीय रक्षा मंत्री वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में प्रतिमा का अनावरण और स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा सहकारिता विभाग से संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पांच लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के चेक महिला स्वयं समूहों को बांटे जाएंगें। राजनाथ सिंह घसियारी कल्याण योजना की शुरुआत करके शुभारंभ महिलाओं को घसियारी किट भी भेट करेंगें।
केंद्रीय रक्षा मंत्री के आने के विषय में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जानकारी दी कि ने बताया कि घसियारी योजना के तहत क्षेत्र की 25 हजार ग्रामीण महिलाओं को घसियारी किट वितरित की जाएंगी। इसमें दो कुदाल, दो दारांती, रस्सी, एक टिफिन बॉक्स, पानआयने की बोतल और एक किट बैग शामिल है। ग्रामीण महिलाएं इस कीट को अपने जरुरत के हिसाब से इस्तेमाल करेंगीं। इसके अलावा सहकारिता विभाग के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत रक्षामंत्री महिला समूहों को पांच लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने के विषय में ये भी बताया है कि इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी पहुँचेंगें ।
1 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगें पौड़ी : उत्तराखंड

