देहरादून : प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बड़ी घोषणा की है जो मामला जबरन धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है ,उन्होंने कहा है कि ये प्रदेश में एक बड़ी समस्या है। देवभूमि में धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार ने सख्त कानून लाने का फैसला लेने की बात भी कही है। पत्रकारो से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की जनता के सामने हमने यह बात रखी थी, कि हम राज्य के अंदर सभी के लिए समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। प्रदेश की जनता ने इस पर अपना बहुमत दिया। सत्ता में आने के बाद सबसे पहले समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन किया। समिति सभी वर्गों से सुझाव लेकर प्रस्ताव तैयार कर रही है। सीएम ने कहा कि धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है। जिसमें जबरन धर्मांतरण के लिए 10 साल तक सजा का प्रावधान किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति जबरन धर्मांतरण की शिकायत दर्ज कर सकता है।
देवभूमि में गंभीर मामलें पर सरकार ने उठाया बड़ा कदम,सख्त कानून होगा तैयार

