देहरादून : प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने आज शुक्रवार को मसौदा रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की है। कल कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे 6 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन पहुंची।
मसौदा रिपोर्ट सौंपने से पहले सीएम धामी से समिति की मुलाकात

