देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी तैयारियों का निरिक्षण करने खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 26 दिसंबर को राजधानी देहरादून पहुँचेंगें। वह 26 दिसंबर को देहरादून आएंगे।
जेपी नड्डा के इस सांगठनिक भ्रमण में एक-एक सीट पर पार्टी, विधायक और टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों के दमखम की और उनकी सही आंकलन का पता लगाया जाएगा। यह फीडबैक उन्हें पिछले करीब तीन महीने से विधानसभा क्षेत्रों में डेरा जमाए संयोजक, प्रभारी और विस्तारक के साथ जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी से मिलेगा। हर विधानसभा में करीब छह समर्पित सदस्यों की इस टीम को नड्डा की बैठक में शामिल होने को कह दिया गया है।
दावेदारों की जमीनी हकीकत का होगा आकलन –
आगामी 26 दिसंबर को जेपी नड्डा का दौरा ऐसा होगा जिसमें नड्डा का फोकस 70 विधानसभा सीटों में पार्टी की चुनावी तैयारियों के निरिक्षण पर होगा। साथ वह पार्टी विधायक और टिकट के दावेदारों के दमखम को लेकर जानकारी ले सकते हैं, ताकि जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश पूरी हो सके। विधानसभा क्षेत्रों के मोर्चे पर उतारी गई टीम को एकदम ठोस और पुख्ता रिपोर्ट देने को कहा गया है।इसके अलावा नड्डा इस दौरे में ये भी देखेंगे किस विधानसभा क्षेत्र में कौन सा मुद्दा प्रमुख है और उस पार्टी की प्रचार की क्या रणनीति होगी। चुनावों को लेकर राज्य में क्या तैयारियां है।

