चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के मेयर चुनाव का मुद्दा राजधानी दिल्ली पहुँच गया है। चंडीगढ़ चुनाव में हुए कथित फर्जीवाड़े को लेकर आज आप दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन होगा। पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। डीडीयू मार्ग और विष्णु दिगंबर मार्ग के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। वाहनों की सुरक्षा जांच की जा रही है।
मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवान तैनात हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर से अब तक 25 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। ये सभी पंजाब और हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ता हैं। पुलिस को शक है कि वे आज पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने आने वाले थे। कुछ अन्य कर्मियों को रोका गया है।

