देहरादून : इस बार कोरोना के बाद चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी हैं वहीँ चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बनने लगा है। अभी यात्रा शुए हुए हफ्ता बीता है और दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख के ऊपर पहुंचा है।
कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद चारों धामों के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। चारों धामों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह है।
पहले दिन से ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ आ रही है। बीती तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे जिसके बाद । 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। यात्रा शुरू होते ही धामों में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग रही है। सबसे अधिक पंजीकरण बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए हुए है। इसमें सबसे अधिक 77,656 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए।

