हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई, चारधाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के चलते उपजी आपदा की स्थिति को मद्देनज़र रखते हुए सीएम धामी ने हाईलेबल बैठक रखी है. आज सोमवार को रखी गई इस उच्चस्तरीय बैठक में की। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों व वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। मौसम की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि मौसम के अनुरूप ही यात्रा का प्लान बनाए।सीएम धामी ने कहा कि हताहत होने की खबर है वहां पर एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कर रहीं हैं। बारिश के दृष्टिगत सभी अधिकारियों, एसडीआरएफ के सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *