सरायमीर। आजमगढ़ के सरायमीर में जामिया इस्लामिया दारुल ओलूम उलूम मोहज्जबपुर, संजरपुर में बृहस्पतिवार को नाजिम मदरसा मुफ़्ती हबीबुल्लाह कासमी की अध्यक्षता में दस्तारबंदी का कार्यक्रम किया गया और इस दौरान कुरान हिफ्ज करने वाले तीन बच्चों को कुरान मुकम्मल करने और हाफिजे कुरान होने पर इनाम से दिया गया और साथ ही तीन छात्रों मोहम्मद अजमल, जमीर आलम, मोहम्मद अरबाज ने हिफ़्ज कुरआन किया। मदरसा प्रबंधक मुफ्ती हबीबुल्लाह कासमी ने छात्रों को मुबारकबाद देते हुए उनकी दस्तारबंदी की। कहा कि कुरान पूरी इंसानियत व मुसलमानों के लिए सबसे अजीम नेमत है। यह कयामत तक के लिए इंसानों के लिए हिदायत है। दुनिया तक कुरान मजीद की हिफाजत की जिम्मेदारी अल्लाह ने अपने जिम्मे ली है। इसे याद करना सम्मान की बात है। यह खुशी धन से नहीं बल्कि छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं अल्लाह के रहम का प्रमाण है।
तीन छात्रों ने हिफ्ज कुरान किया कंठस्त

