देहरादून :कोरोना संक्रमण के चलते राज्य में अभी तक स्कूल मात्र चार घंटे संचालित किए जानें के आदेश थे लेकिन आज से प्रदेश में पहले की तरह पूरे समय के लिए स्कूलों को खोले जानें का आदेश पारित हुआ है। इस संबंध में बीते दिन गुरुवार को उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी हुआ। यह आदेश सरकारी और गैर सरकारी, सभी शिक्षण संस्थाओं के लिए हुआ है।
आपको बतादें कि ये निर्देश बीते दिन सचिव शिक्षा बीबीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से पारित हुआ है। कोविड-19 के खतरे को कुछ कम होता देखते हुए अब राज्य में समस्त बोर्ड की ओर से संचालित बोर्डिंग, डे बोर्डिंग शिक्षण संस्थानों में छह से 12वीं तक की कक्षाएं चार घंटे संचालित की जा रही थीं। नए आदेशों के तहत अब छह से 12वीं तक की कक्षाएं प्रदेशभर में पूरे समय संचालित होंगी। इसमें शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी शिक्षण संस्थान सभी शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन को फॉलो करना होगा।

