पांच जिलों जबरदस्त बारिश अलर्ट, पौड़ी में बंद हुए स्कूल

बारिश से जहां  लोगों को कुछ उमस गर्मी से राहत है वहीँ दूसरी तरफ प्रदेश में हादसों से बुरा हाल है। मौसम विभाग ने आज बुधवार के लिए बताया है कि उत्तराखंड में भारी बारिश होने की आशंका है। जिसके चलते देहरादून सहित पांच जिलों के लिए ऑरेंज और और बाकियो के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो, राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। और अन्य जनपदों में बिजली गरजेगी चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका हैं।  पौड़ी जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए बुधवार को जनपद के कक्षा एक से 12वीं के तक के स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षाधिकारी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास अधिकारी को अवकाश के लिए निर्देश दे दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *